डायरी गेम 3 मार्च मेरे सर्दी से पूरी हालत खराब थी उपर से चंद्र ग्रहण भी था आज।।
नमस्ते सबको! मैं भारत से शिखा हूँ,आशा है आप लोग खुश और समृद्ध होंगे आशा करती हु। मै कुछ दिनों से अपनी डायरी नहीं लिख पा रही थी घर के कामों में बहुत बिजी होगे थी , इधर मुझे सर्दी और वायरल फीवर भी होगया था इस वजह से मै आज सुबह के 6:45 में उठी हु फिर फ्रेश होती हु ,,
ऐसे तो मैने रात को ही किचन साफ कर दिया पर फिर मै चाय बने से पहले साफ साफी कर देती हु कल होलिका धन था तो हमलोग को सोने में लेट होगे इस वजह से आज हमारे नींद थोड़ी लेट खुली।
यह मेरे सुबह के फोटो है सर्दी से तो हालत खराब है मेरी।।
आज चंद्र ग्रहण है इस वजह से मै सब कुछ जल्दी करने का सोचती हु ऐसे तो सभी 6 बजे से ही सूतक स्टार्ट हो जाता है ,
तो मैने अपने परिवार के लिए चाय बनाया फिर अपने हसबैंड की टिफिन की तैयारी की । टिफिन में मैने आलू का लुशान वाला भुजिया दिया और साथ में पराठा ।
यही मेरे सहारे है अभी 😅😂।।
ये सब होने के बाद अपने हसबैंड को ऑफिस के लिए तैयार करवाती हु वह जब निकल जाते है ऑफिस के लिए तो मेरे सासू मां आके बोलती है ,
आज कुछ हल्का ही बना खाने में क्यों कि कल भी हमने बहुत ओली खाया फिर कल होली होगा उसमें में भी ओली ही सब कुछ बनेगा तो तुम आज कुछ हल्का ही बना।
जब हसबैंड आए तब उनकी गरमा गरम चाय और साथ में टोड्स के लिए मजे ।।
उपर से 3 बजे से चंद्र ग्रहण भी लग रहा था तो मैने खाना जल्दी से बना स्टार्ट कर दिया आज खाने में मैने आलू का चोखा डाल और चावल बनाया था,,
ये सब करने के बाद मेरे कुछ कपड़े थे उसको मैने धोने के लिए रख दिया धोने के बाद नहा लिया मैने गरम पानी से क्यों कि मेरे सर्दी अभी तक ठीक नहीं हुए है।
1:30 बजे तक हम सब लोग खाना खा लेते क्यों कि लेट करते तो उसी तरह सब रहे जाता फिर हमलोग खा भी नहीं पाते ये सब होने के बाद में बर्तन को धो लेती हु फिर जल्दी में सबके लिए चाय बने शुरू कर देती हु क्यों कि फिर चाय नहीं पी पाते न सब।
रात के समय की मै अपने किचन में।।
आज मेरे हसबैंड भी जल्दी आ जाते है ऑफिस से क्यों कि सब छुट्टी भी रहता तो कम रहता नहीं है इस वजह वो भी आ जाते है घर जल्दी ही तो वो भी सबके साथ चाय पी लेते है
रात का भोजन ।।
जैसे ही ग्रहण समाप्त होती वैसे ही सब लोग नहा ने के लिए परेशान हो जाते है क्यों कि ठंड भी रहती है न थोड़ी सबसे पहले मै नहा के आती हु फिर पूजा पथ थोड़ा बहुत जो रहता उसको करती हु फिर मम्मी आकर पूजा करती हु ।
जल्दी से मेने रात को तारक ओर रोटी बनाया फिर सब लोग एक साथ बैठ कर खाए ।
धन्यवाद और नमस्ते दोस्तों!






