डायरी गेम 23 सितंबर आज में रांची साइड गई थी ,वहां का प्राकृतिक पर्यावरण देखा।
नमस्ते सबको! मैं भारत से शिखा हूँ,आशा है आप लोग खुश और समृद्ध होंगे आशा करती हु। आज का जो हमारे झारखंड का मौसम चल रहा है वह बहुत ही अच्छा चल रहा है , यह मसौम मुझे बहुत ही पसंद है इसलिए आज मैंने यह सोच क्यों ना कहीं से घूम कर आया जाए बारिश की वजह से मौसम बहुत मस्त हो जाता है जिसे घूमने में बहुत ही अच्छा लगता है।
ऐसे भी मै बहुत दिनों से सोच रही थी , कही हाइवे साइड घूमने जाने का और अचानक से हमारा प्लान भी बन गया तो हम लोग रांची साइड जाने वाले होते है, मैंने जल्दी से अपना काम खत्म किया क्यों जल्दी निकलना था क्यों घर भी टाइम पे आना था।
प्रकृति की खुली हवाओं के साथ आज मैं निकली हूं, यह प्रकृतियों का नजर लेने।।
हमलोग घर से 10:35 तक निकल गये। बहुत ही अच्छा लगा रहा था इतने दिनों के बाद निकल के रांची साइड में बहुत लंबे समय के बाद जा रही हु तो इस वजह मेरे अंदर कुछ ज्यादा ही उत्सुकता है ,
मुझे घूमने बहुत ही पसंद है अलग-अलग जगह जाना वहां के बारे में जानना। रस्ते में जब जा रहे थे तब हल्की हल्की बारिश हो रही थी बहुत ही अच्छा लग रहा था हमें फिर हम सब ने एक जगह रुक चाय के साथ गरम गरम पकौड़ी का मज़ा लिया इस बारिश की मौसम में बहुत ही आनंद आ रहा था ।
यह मेरा सबसे पसंदीदा मीठा है मुझे यह खाना बहुत ही पसंद आता है।।
फिर हम सब यहां से निकले धीरे-धीरे बारिश की वजह से ड्राइव थोड़ा संभल के करना चाहिए जैसे ही हम लोग रांची में घुसने वाले थे उससे पहले ही वहां का मौसम बहुत ही मनसुहावन लग रहा था ।
यह जब मैं रांची साइड जान के लिए रास्ते में एक रेस्टोरेंट पड़ता है वहां पर जब हम लोग खाने के लिए रुके थे यह मैंने अपनी फोटो ली।।
वह पहाड़ पेड़ पौधे सच लग रहा था अगर प्रकृति ना हो हमारे जीवन में तो हमारा अस्तित्व कुछ नहीं है असली जिंदगी तो प्रकृति को नष्ट करने में नहीं है उसे और बढ़ावा देना चाहिए लोगों को यह पहाड़ पेड़ पौधे नष्ट करके बड़ी-बड़ी इमारत को तैयार नहीं करना चाहिए इससे सब जीव जंतुओं को भारी नुकसान हो सकता है,,
यहां बहुत सारे कोल्ड ड्रिंक के वैरायटी थे मैने कोल्ड ड्रिंक में स्प्राइट पिया था यह फ्लेवर मुझे बहुत ही अच्छा लगता है।।
हालांकि बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना बिजनेस को बढ़ाने के लिए जंगलों को और पेड़ पौधों को नष्ट कर ही रहे हैं अब झारखंड में भी काफी हद तक बहुत से चीज देखने को नहीं मिलती है।
फिर हमलोग खाना खाए उसके बाद वापस घर के लिए निकल गए क्यों कि लेट न हो इस वजह से जल्दी निकल गए,अपने घर 6 बजे तक आयेंगे वापस।
धन्यवाद और नमस्ते दोस्तों!





