Why india is a most interesting and amazing country in the world ?

in #india7 years ago

Amazing and interesting figures of india

भारत एक सुन्दर और शानदार देश क्यों है, ये सवाल तो कुछ लोगों के मन मे जरूर उठता होगा तो चलिए हम भारत कुछ मजेदार पहलुओं पर नजर डाल लेते है।
Picture_20190206_102125381.jpg
भारत के बारे में

भारत एक अद्भुत विश्वसनीय और अकल्पनीय देश है, भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ पर सभी सभ्यताओ, और सभी धर्मों के लोग ( हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख इसाई ) एक साथ मिलकर खुशी - खुशी जीवन यापन करते है।
भारत मे आपको सभी तरह की बोल भाषाएँ, धर्मं, जाति मिलती है इसिलिए भारत अपने आप में एक महान और लोकतांत्रिक देश है।

भारत की सभ्यता --

आज के 5000 वर्ष पहले जब कई संस्कृतियों में घुमंतू वनवासी थे, तब भारतीयों ने सिंधु घाटी में "हड़प्पा संस्कृति" की नींव डाली ।
इंडस नदी के नाम पर ही भारत का अंग्रेजी नाम INDIA रखा गया । इंडस नदी के आस पास की घाटियों में आरम्भिक सभ्यताएं निवास करती थी ।

भारत की संस्कृति --

भारत एक बहुआयामी संस्कृति वाला देश है, जिसमें भारत का इतिहास, भूगोल और सिन्धु घाटी की सभ्यता के दौरान बनी भारत पडोसी देशों के रीति - रिवाज, विचारों और परम्पराओं को खुद मे समाये हुए है भारत कई धार्मिक जैसे - बौद्ध धर्म, हिन्दू धर्म, जैन धर्म, सिक्ख जैसे धर्मों का जनक है ।

भारत की भाषाएँ --

भारत मे कई तरह की भाषाएँ बोली जाती है जैसे --
हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, पंजाबी, पाली, मारवाड़ी, कश्मीरी, मैथिली, सिंधी, डोगरी, नागपुरी, कोंकणी, राजस्थानी, भोजपुरी, नेपाली, बंगाली, असमी, उड़िया, आदि
भारत में हिन्दी भाषा का सबसे ज्यादा प्रचलन है

भारत के धर्म --

भारत में कइ धर्म है जो अपने आप एक महान विश्वसनीयता से परिपूर्ण है
जैसे - हिन्दू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म, इस्लाम धर्म, सिक्ख धर्म, और ईसाई धर्म आदि ऐसे धर्म है जो अपने आप महान है ।

भारत की प्रमुख जनजातिया --

भारत की जनसंख्या का बहुत बड़ा हिस्सा आदिवासियों का है आदिवासि शब्द का अर्थ है मूल निवासी
जैसे - बंजारा , कोली, पटेलिया, लिहौली, गुज्जर, लद्दाखी, कादर, उराली, मोपला, इरूला, पनियान, असुर, कोल मुंडा, नागा, अंगामी, गारो, खासी, लाखर, पावो, मीजो, चकमा, मिनयोंग, सौरिया आदि भारत की खुशहाल भरी जीवन जीने वाली जनजातियां है।

भारत के त्यौहार --

पूरी दुनिया में भारत को सांस्कृतिक उत्सवों के रूप मे जाना जाता है भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर हर महीने कोइ-न-कोई उत्सव जरूर मनाये जाते है

हिन्दू त्यौहार -
Picture_20190206_102855582.jpg
मकर संक्रांति, भाई दूज, रक्षाबंधन, दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा, गोवर्धन पूजा, होली, करवा चौथ, दशहरा, नवरात्र, रामलीला, जन्माष्टमी, कुंभ मेला, पोंगल, वसंत पंचमी आदि हिन्दू धर्म के उदाहरण है।

मुस्लिम त्यौहार -

मुस्लिम त्यौहार को पूरे मे विश्व में मुस्लिम लोग बड़े धूमधाम से मनाते है जो इस प्रकार से है
Picture_20190206_102510141.jpg
जैसे -
मुहर्रम, रमजान ईद, जमात-उल-विदा, शब-ए-बारात, शब-ए-मिराज, हज़रत अली का जन्मदिन, मिलिद-उन-नबी, आदि प्रमुख त्यौहार है।

सिक्ख त्यौहार --

गुरूगोविंद सिंह जयंती, गुरु पूरब, गुरू रामदास जी जयंती, गुरू नानक जयंती, सोदल मेला आदि।

ईसाई त्यौहार --
Picture_20190206_102413829.jpg
ईसाई त्यौहार निम्न इस प्रकार से है -
क्रिसमस, गुड फ्राइडे, ईस्टर आदि ईसाई धर्म के प्रमुख त्यौहार है।

जैन त्यौहार --

जैन धर्म के लोग धार्मिक रस्मो को त्यौहार के रूप मे मनाते है
जैसे - महावीर जयंती, दीप दिवाली, परयूशन आदि

बौद्ध त्यौहार --
Picture_20190206_102634438.jpg
बौद्ध धर्म के लोग बौद्ध भगवान को बहुत मानते है बौद्ध त्यौहार निम्न इस प्रकार से है
जैसे - बुद्ध पूर्णिमा, लोसर, हेमिस गोमपा, उलामबना, आदि प्रमुख त्यौहार है जो बौद्ध धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते है।

इसी लिए भारत को सभी सभ्यताओ, सभी धर्मों, और सभी पर्वो का संगम कहा जाता है।

उम्मीद करता हूँ की ये आप सभी को जरूर पसंद आयेगी ।

☆ जय हिंद ☆

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.29
JST 0.046
BTC 72857.05
ETH 2129.74
USDT 1.00
SBD 0.50