जानिए लॉफिंग बुद्धा के बारे में, जानिए रखने की सही दिशा

feng shui vastu tips who was laughing buddha and why are we always laughing.jpg

जानिए लॉफिंग बुद्धा के बारे में, जानिए रखने की सही दिशा

आज के दौर में चीन वास्तु शास्त्र फेंगशुई का प्रचलन काफी बढ़ गया है। भारत में जिस तरह से वास्तुशास्त्र है उसी प्रकार से चीन में फेंगशुई है। भारत में वास्तु शास्त्र के लिए वास्तु देवता और धन के देवता कुबेर को पूजा जाता है। फेंगशुई के अनुसार घर और दुकान पर लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से सुख और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिरकार कौन थे लॉफिंग बुद्धा और कैसे पड़ा इनका नाम लॉफिंग बुद्धा आइए जानते हैं।

भगवान बुद्ध के शिष्य थे लॉफिंग बुद्धा

भारत के अलावा चीन और जापान में भगवान बुद्ध के कई शिष्य थे। उन्हीं में एक थे होतेई। ऐसी मान्यता है जब होतेई बौद्ध धर्म को स्वीकार किया और उन्हें आत्मज्ञान प्राप्त हुआ तो उसके बाद वे जोर-जोर से हंसने लगे। अपनी इसी हंसी के कारण वह लोगों को हंसाते और सुखी रहने की सीख देने लगे। वह जहां पर भी जाते वहां पर लोगों को हंसाते रहते थे। इसी कारण से जापान में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा यानी लॉफिंग बुद्धा कहने लगे। धीरे-धीरे उनके अनुयायियों की संख्या बढ़ती गई और पूरी दुनिया के करोड़ों लोग उन्हें मानने लगे।

चीन की मान्यता के अनुसार लॉफिंग बुद्धा चीनी देवता है जिन्हें पुताइ नाम से वहां पर जाना जाता है। वे एक बौद्ध भिक्षुक थे और उन्हें मौज-मस्ती करना बहुत पसंद था। वे जहां भी जाते थे वहां अपना बड़ा गोलमटोल शरीर दिखाकर सभी को हंसाते थे। तभी से लोग इन्हें देवता की तरह मानने लगे और इनकी मूर्तियां घर में रखने लगे।

लॉफिंग बुद्धा के उपाय

फेंगशुई के अनुसार लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर पर रखने से नकारात्मकता खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। जानिए घर में लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति कहां कैसे रखना चाहिए।

 लॉफिंग बुद्धा को घर या दफ्तर में रखते समय जगह का चुनाव सही ढ़ग से करें लांफिंग बुद्धा की ऊचांई और उन्हें देखते समय बराबर होनी चाहिए।

 लॉफिंग बुद्धा पूर्व दिशा में रखें जो अपने दोनों हाथों को उठाकर हंस रहे हों।

 लॉफिंग बुद्धा को अपने घर में दक्षिण पूर्व दिशा में रखें तो इस दिशा की सकारात्मक उर्जा बढ़ जाती है जो धन औ सुख को आकर्षित करती है। घर में रहने वालों की आमदनी बढ़ती है।

 आपके घर में कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नजर आपके घर के सदस्यों पर पड़ी है तो आपको ड्रैगन पर बैठे, दिव्य शक्तियों के स्वामी लॉफिंग बुद्धा को अपने घर में रखना चाहिए।

 धन की पोटली अपने कांधे पर टांगे लॉफिंग बुद्धा किसी भी घर या ऑफिस के लिए शुभ माने गए हैं

https://d.tube/v/bhartiyavedic/qlxbb58c

Sort:  

Hi! I am a robot. I just upvoted you! I found similar content that readers might be interested in:
https://www.amarujala.com/astrology/feng-shui/feng-shui-vastu-tips-who-was-laughing-buddha-and-why-are-we-always-laughing

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.29
JST 0.045
BTC 66882.49
ETH 1993.91
USDT 1.00
SBD 0.50