सेवा और व्यवहार ये हमारे सम्मान एवं अपमान दोनों का कारण है।

in #hindi3 years ago

✍️✍️✍️

यदि हम सच्चे सेवाभावी एवं व्यवहार कुशल है, तो निश्चित ही हमें परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होता है।

यदि हमारे भीतर सेवा भाव की कमी और अव्यवहारिकता है, तो परिवार और समाज दोनों ही स्थानों पर हमें तिरस्कार के भाव से देखा जाता है,जो हमारे लिए अपमान तुल्य ही है।

भले ही हमारे अंदर ज्ञान की कमी हो,हम सामान्य रूप से धर्म को पालन करने वाले हो, किंतु यदि हम सेवाभावी और व्यवहारिक है, तो सदैव सम्मान को प्राप्त करने वाले होते है, इसके विपरीत ज्ञानी और धर्म को जानने वाले व्यक्ति में सेवा भाव का आभाव और अव्यवहारिकता हो तो उन्हें सम्मान प्राप्त नहीं होता है,यदि उन्हें सम्मान प्राप्त होता भी है, तो उन्हें सम्मान देना निश्चित ही परिस्थितिजन्य होता है,वह हृदय से सम्मानित कम ही हो पाते है,यह बात कटु किंतु सत्य है।

जीवन में सदैव ही सभी के लिए सेवाभावी और व्यवहारिक बनें।
यह गुण हमें सच्चा सम्मान दिलाने वाला होता है।

आपका दिन मंगलमय हो।🌼🌻🌺🍁🏵️💐🌹🌸🚩

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.32
JST 0.065
BTC 71596.63
ETH 2244.57
USDT 1.00
SBD 0.51