आप खाना कैसे बना रहे हैं?

in Incredible India6 days ago

हमलोग एलपीजी गैस में खाना बनाते - बनाते फिर से चूल्हे पर आ गए | आपलोग में से कितने लोग चूल्हा जलाकर खाना बना रहे हैं | मैंने 19 मार्च को एलपीजी दर्ज की थी , लेकिन अब तक एलपीजी नहीं आया है | आज देने की बात है | देखते हैं क्या होता है |

This photo is taken with Infinix HOT 20 5G device

किसी के पास एलपीजी होगा, कुछ लोग इंडक्शन पर खाना बनाते होगें, कोई केरोसिन तेल का इस्तेमाल कर रहे होंगे, और कोई कोयला या लकड़ी पर खाना बनाते होगें | में लकड़ी का इस्तेमाल करके खाना बना रहा हूँ |

मेरे पास इंडक्शन नहीं है और तुरंत खरीदना भी मुश्किल है कयोंकि बढ़ते मांग की बजह से इसकी कीमत भी जयादा हो गयी है | हजार पंद्रह सौ की इंडक्शन अब तीन हजार के ऊपर बिक रही है, और मेरे लिए अभी तीन हजार खर्च करना मुश्किल है | उसके बाद बिजली का बिल भी जयादा आएगा | मैं पहले कभी इंडक्शन का उपयोग करके खाना नहीं बनाया हूँ | इसलिए मुझे पता नहीं की बिजली बिल कितना आएगा |

हालाँकि अगर मैं जयादा लकड़ी का इस्तेमाल करूँगा तो मुझे वो भी खरीद कर लाना पड़ेगा | लेकिन इसकी कीमत बिजली बिल की तुलना में कम होगी | हमलोगों को कुछ दिन तक लकड़ी जलाकर खाना बनाने का सोचा है, ताकि एक भरी एलपीजी रहते हुए दूसरा भी आ जाए | इसके बाद हमें जयादा लकड़ियों को जलाकर खाना बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी

पहला एलपीजी मिलने का बाद, दूसर एलपीजी हम 25 दिन बाद दर्ज कर पाएंगे | और कुछ लोगों का कहना है की पहला एलपीजी मिलने के 35 दिन बाद, दूसरा हम दर्ज कर पायेंगे | लेकिन यह भी कहा जा रहा है की आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं की गयी है | इसलिए मुझे 25 दिन या फिर 35 दिन तक एलपीजी मिलने के बाद इंतजार करना होगा, उसके बाद मुझे पता चलेगा की में कितने दिन बाद दर्ज कर सकता हूँ |

Posted using SteemX

Sort:  
Loading...

🎉 Congratulations!

Your post has been upvoted by the SteemX Team! 🚀

SteemX is a modern, user-friendly and powerful platform built for the Steem community.

🔗 Visit us: www.steemx.org

✅ Support our work — Vote for our witness: bountyking5

banner.jpg

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.32
JST 0.060
BTC 66900.18
ETH 2053.29
USDT 1.00
SBD 0.51