The Diary Game on 13th Oct. 2023.

नमस्ते ,मै @techsoulai इंडिया से हूँ। सभी स्टीमींस मित्रों को मेरा प्रणाम ,आज मैं आपके सामने (Hindwhale Community) समुदाय में आज १३.10 . 2023 को बिताए गए पूरे दिन की गतिविधियों का डायरीगेम प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। आज मैंने एक ऐसा दिन बिताया जो बढिया रहा ,अब मैं आपके सामने आज बिताई गई सुबह से रात तक की गतिविधियाँ प्रस्तुत करता हूँ।
Photo clicked by @techsoulai Now please check @goodybest

IMG_20231013_083222.jpg

आज सुबह मैं ५.३० बजे उठा। यह मेरा हर रोज का नींद से उठने का फिक्स टाइम है। मुझे शनिवार और रविवार छुट्टी रहती है। मगर मै सुबह ५.३० बजे ही उठता हूँ। मै फ्रेश होकर आधा घंटा मुद्रा,प्राणायाम ,और पंधरह मिनिट का ध्यान याने मैडिटेशन का अभ्यास करता हूँ ,और शरीर के लिए थोड़ासा योगाभ्यास करता हूँ। ये मेरा रूटीन ही हो गया हैं। अगर इसमें खंड पड़ता हैं तो मेरा दिन अलग़ सा महसूस होता है।आज मैंने मेरा रूटीन पूरा किया ,और सात बजे , स्कूटी निकाल कर बच्चें को छोड़ने स्कूल गया।सव्वा सात बजे घर आकर मैंने ऑफिस जाने की तैयारी की ,मैं आठ बजे ऑफिस के लिए निकला। मेरा रोज का सव्वा आठ बजे का लोकल होता है।

IMG_20231013_083431.jpg

मैं पनवेल जाने के लिए ,मेरे खांडेश्वर स्टेशन पर आया। आज रेलवे का कुछ काम होने की वज़ह से बहुत सारी गाड़िया कैंसल हो रही थी। मेरी सव्वा आठ की गाड़ी कैंसल हो गयी थी। और 8.32 AM पनवेल लोकल लगी हुई थी। मैंने मनमें सोचा आज बहुत परेशानी होने वाली है। मगर 8.32 की लोकल टाइम पर आ गयी। मुझे विंडो सीट मिली। और आनंद की बात यह की वही गाड़ी CST हो गई। अब मुझे डायरेक्ट गाड़ी मिली थी। भीड़ बहुत हो गयी ,मगर सब ठीक हुआ।

IMG_20231013_175355.jpg

मित्रों मुंबई बहुत व्यस्त शहर है।मुंबई को सपनों का शहर बोला जाता है। यहाँ लोग ,मेहनत करके अपने सपने पुरे करने के लिए, देश के हर कोने से आते है। यहां सबको घड़ी के साथ चलना पड़ता है। वरना आगे का पूरा दिन, शायद गड़बड़ हो सकता है। मग़र हमे इसकी आदत सी हो गयी है। यहां सब एक दूसरे की मदत करते है।मुंबई के लोकल का एक अलिखित रूल हैं ,डेढ़ घंटे के सफ़र में आधा सफ़र होने पर खड़ा होना पड़ता हैं ,और जिसे बैठने नहीं मिला है उसे बैठने के लिए जगह दी जाती है। यह बहुत अच्छा है.

IMG_20231013_083445.jpg

मै दस बजे डॉकयार्ड रोड स्टेशन उतरा वहाँ से मेरा ऑफिस मात्र चार से पांच मिनट के अंतर पर हैं। मैं मुंबई में महाराष्ट्र गवर्नमेंट के GST (Goods and Service Tax Department )में काम करता हूँ। मैं ऑफिस पहुंचा ,और मेरा ऑफिस का काम शुरू हुआ। लंच के बाद दो बजे मैंने एक घंटा जल्दी घर जाने का परमिशन बॉस से ले लिया। क्योंकि आज मेरी लाड़ली बेटी का जन्मदिन था। वह अभी 12th में पड़ती है। इसलिए मै ऑफिस से जल्दी चार बजेही निकला। मैं छे बजे तक घर पहुंचा। मेरी बेटी क्लास गई हुई थीं। और वह आठ बजे आनेवाली थी।

IMG_20231013_083606.jpg

मै घर पहुंचकर फ्रेश होकर चाय वग़ैरा हो गई। तभी मेरी पत्नी ने बताया की आप के मित्र के बहु ने, आप के लिए कुछ गिफ्ट छोड़ा है। वह दोपहर दो बजे आकर गयी।मुझे पता था वह अपने ऑफिस के ग्रुप के साथ नेपाल घूमने गयी थीं। मैंने गिफ्ट खोला ,तो उसमे एक बहुत ही सुन्दर सिंगिंग बॉउल था। मुझे बहुतही आनंद हुआ। क्योंकि मै बहुत दिनोंसे सींगिंग बॉउल लेने की सोच रहा था। और आज अचानक से आज वह मेरे सामने था। उसे पता था मुझे मैडिटेशन पसंद है शायद इसलिए उसने मेरे लिए लाया था। मैंने फ़ोन करके उसे धन्यवाद दिया।

IMG_20231013_232624.jpg

मुझे बहुत ख़ुशी हुई ,मैंने बताया। आठ बजे मेरी बेटी घर आ गयी। मेरी पत्नी ने उसका औक्षण किया। मेरी बेटी की इच्छा थीं की उसका पसंदीदा होटल में खाना खाने जायेंगे। नौ बजे हम लोग होटल गए।

IMG_20231013_205940.jpg

उसके पसंद का खाना मंगाया। और हम लोग थोड़ा घूमकर चलते चलते घर आ गए। वैसे दस बज रहे थे ,मुझे जल्दी सोने की आदत है,मगर मैंने सोचा कल छुट्टी है ,तो डायरी लिखकर सो जाते है। मै डायरी लिखने बैठा। आज का मेरा दिन बहुतही आनंदमय तथा उत्साहवर्धक गया था। मित्रो मेरी डायरी पढ़ने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। .......

IMG_20231013_211618.jpg

Photos captured by@techsoulai
LocationNew Mumbai ,Maharashtra , India
Camera DeviceVivo Y20G
I hope you like thisThanks for reading. You are all welcome....
Sort:  
 8 months ago 

Thank you for showing the local trains and the environment of the dream city Mumbai . I always like reading your diary games because of your writing is very simple and catchy.

@moyeon , Thank you very much , for reading my diary and for your beautiful comment. You boosted my courage further.

Coin Marketplace

STEEM 0.27
TRX 0.11
JST 0.030
BTC 69671.74
ETH 3835.28
USDT 1.00
SBD 3.49