Better Life With Steem : The Diary Game on 27th Sep 2023.

in Crowd1 booster♨️8 months ago

नमस्ते , मेरे सभी दोस्तों। आप सब कैसे हैं? मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे। मैं भी ठीक हूँ। आज मैं आपके सामने " Crowd1 booster" समुदाय में कल 27.09 . 2023 को बिताए गए पूरे दिन की गतिविधियों का डायरीगेम प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। कल मैंने एक ऐसा दिन बिताया जो बढिया रहा ,अब मैं आपके सामने कल बिताई गई सुबह से रात तक की गतिविधियाँ प्रस्तुत करता हूँ।

IMG_20230920_135129-min.jpg

सुबह का समय

कल सुबह-सुबह मैं साढ़े पांच बजे उठा ,वैसे ये मेरा हर रोज सुबह उठने का हमेशा का टाइम है। मैं सुबह उठकर आधा घंटे में फ्रेश होता हूँ। प्राणायाम ,मुद्रा और कुछ गहरी सांस वाली विधियां करने के बाद , मै ध्यान याने मैडिटेशन करता हु। मैडिटेशन आधा घंटे में पूरा करके मै सात बजे बच्चे को स्कूल छोड़कर आया और मेरी ऑफिस जानेकी तैयारी की। सुबह का नास्ता करके मैंने आठ बजे ऑफिस के लिए घर छोड़ा। मित्रों मै मुंबई में रहता हु, तो यहां टाइम बहुत इम्पोर्टेन्ट है। मेरा साढ़े आठ का ट्रैन होता है। मै टाइम पर पहुँच गया था। कल ट्रैन के लिए भीड़ बहुत कम थी। क्यूकी यहां मुंबई में गणपति उत्सव बहुत बड़ा त्योहार होता है। इसलिए लोग छुट्टियोंपर होते है। मैंने ट्रैन पकड़ी और ऑफिस पहुंचा।

IMG_20230920_135457-min.jpg

ऑफिस में बहुत कम लोग थे, क्यूकी गणपति में बहुत से लोग छुट्टी लेके गांव जाते है। इसलिए ऑफिस खाली खाली था। दस बजे मेरा ऑफिस शुरू होता है। ऑफिस में मेरा रूटीन काम शुरू हुआ। ढेड़ बजे हमारा लंच टाइम हुआ। मै और मेरे तीन मित्रों ने हमारे बॉस से विनती करके लंच करने के बाद, हमारे ऑफिस के बाजु में जो सुप्रसिद्ध गणपति मंडल है ,उसे भेंट देने के लिए परमिशन ले ली। ये दिनों में कोई मना नहीं करता है , हम हर साल वहा भेंट देते है।एक घंटे के लिए हमें परमिशन मिली।

दोपहर का समय

IMG_20230925_135918-min.jpg

यहाँ गणपति देखने के लिए बहुत भीड़ होती है। मगर दोहपर में यहां भीड़ नहीं होती। रात में यहां दर्शन मिलना बहुत मुश्किल होता है। हमें सुकून से दर्शन मिला। यहां एक किला बनाया गया था। किले का प्रवेश द्वार बहुत सुन्दर और भव्य था। और उसके अंदर जाकर दर्शन लेना था। यहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज के एक किले की प्रतिकृति बनाई गयी थी। बहुत ही अप्रतिम कलाकृति बनाई गई है।गणेशजी की मूर्ति बहुत सुन्दर और भव्य थी . उनका सुन्दर रूप देखकर मन को प्रसन्नता मिली।

IMG_20230925_140055-min.jpg

शाम का समय

जल्द ही हम दर्शन लेकर ऑफिस पहुंच गए। शाम छे बजे ऑफिस से छुट्टी हो गई। मैंने अपना डेली का ट्रैन पकड़ा। ऑफिस से डेढ़ घंटे की दुरी पर मेरा घर है। में रात आठ बजे घर पहुंचा। रात नौ बजे खाना खाकर अपनी डायरी लिखना शुरू कीया। कल का दिन मेरे लिए बहुत आनंद का रहा , में डायरी लिखकर मै सोने गया।

Photos captured bytechsoulai
Camera DeviceVivo Y20G
LocationIndia
I hope you like thisThanks for reading. You are all welcome..

Coin Marketplace

STEEM 0.27
TRX 0.11
JST 0.030
BTC 68905.09
ETH 3808.71
USDT 1.00
SBD 3.48