Sad news nepali brothers, Salman Khan nepal tour canceled.
सलमान खान 10 मार्च को नेपाल जाने वाले थे वहा वो लाइव शो करने वाले थे लेकिन ये शो रद्द कर दिया गया है। सुनने में ये आया है की बिक्रम चंद बिप्लव के नेतृत्व वाले माओवादी संगठन की धमकी की वजह से ये शो रद्द हो गया है। इस शो का मकशद था की जो 2015 में नेपाल में भूकंप आया था वो भूकंप आपको याद तो है न ? वो बहुत भयानक मंज़र था आज भी याद है मुझे नेपाल के लोग तो घर में रहते ही नहीं थे, सब हर कोई दिन रात घर से बहार मैदान में रहते थे। नेपाल में रोज भूकंप आरहा था इसलिए सब घर के बाहर ही रहते थे।
अब आगे बताता हूँ ये नेपाल के भूकंप से क्यों सम्बंधित है दरअसल वहा जो भूकंप आया था इसलिए नेपाल के टूरिज्म को प्रमोट करना था। इस समारोह के लिए सलमान खान के अलावा कृति सैनन, डेजी शाह, सोनाक्षी सिन्हा, मनीष पाल, मीत ब्रदर्स और प्रभुदेवा भी शामिल होने वाले थे। ये समारोह नेपाल में काठमांडू के टुंडीखेल में होने वाला था।
मैंने सुना है इस आयोजन में 5 करोड़ रूपये खर्चे होने वाले थे और इस शो को देखने के लिए टिकट का कीमत 3 हज़ार से लेकर 30 हज़ार तक था। आयोजन में 110 नेपाली गायक एवं डांसर हिस्सा लेने वाले थे और इस आयोजन में तकरीबन 30 हज़ार लोग हिस्सा लेने वाले थे। ये आयोजन बहुत बड़ा होने वाला था लेकिन अब रद्द कर दी गयी है। कहा जा रहा है की शो कुछ समय के लिए रोक दी गयी है ये अब 10 मार्च को नहीं होगा यदि ये आयोजन हुआ तो मार्च के बाद ही हो सकता है।
चलिए जो होता है अच्छे के लिए होता है वैसे मैं तो इस में शामिल होने वाला नहीं था लेकिन अब तो ये रद्द हो गया है अब पता नहीं कब इस का आयोजन होगा। जब भी हो ऊपर वाला करे सब कुछ सही सलामत हो।
Image credit link
