पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयीsteemCreated with Sketch.

in #news8 years ago

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vaajpayee) को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुगाग्नि दी. पूरे राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई देशों के प्रतिनिधि भी स्मृति स्थल पहुंचे थे. बता दें कि इससे पहले जनसैलाब के बीच दोपहर 1 बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अटल जी की अंतिम यात्रा के दौरान बीजेपी मुख्यालय से पैदल चलते हुए स्मृति स्थल पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अंतिम विदाई देने और अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए पूरे रास्ते में हुजूम उमड़ा रहा. अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में गुरुवार को निधन हो गया. वह बीते 11 जून से एम्स में भर्ती थे.

Sort:  

Congratulations @dnauniverse! You received a personal award!

Happy Birthday! - You are on the Steem blockchain for 1 year!

You can view your badges on your Steem Board and compare to others on the Steem Ranking

Vote for @Steemitboard as a witness to get one more award and increased upvotes!

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.28
JST 0.045
BTC 62983.38
ETH 1818.02
USDT 1.00
SBD 0.44