परशुराम सेवा समिति प्रबुद्दजनों को परशुराम सम्मान से सम्मानित करेगी

IMG-20220430-WA0003.jpg

इटावा। इकदिल परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि आगामी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जयन्ती इकदिल में धूमधाम से मनायी जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सम्राट ने आगे बताया कि 3 मई दिन मंगलवार को प्रातः 9 बजे से माँ चामुण्डा देवी मंदिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में एक विचार गोष्ठी होगी उसके उपरान्त उपस्थित सभी प्रबुद्दजनों, वरिष्ठ नागरिकों व समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य पं.मनोज अवस्थी जी भाग लेंगे। डॉ. सम्राट ने बताया कि कार्यकम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी सौपीं गयी हैं।

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.31
JST 0.064
BTC 67031.50
ETH 2065.44
USDT 1.00
SBD 0.51