Lauki Juice ke Fayde | जानिए लौकी जूस के 10 जबरदस्त फायदे

in #steempress4 years ago


लौकी के जूस के फायदे | Health Benefits of Lauki Juice (Bottle Gourd Juice)


लौकी को घिया भी कहा जाता है | सबसे अच्छी बात है की लौकी बड़ी आसानी से मिल जाती है और इसमें ऐसे गुण होते हैं जो गंभीर से गंभीर बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभदायक होते हैं यह कहना अनुचित नहीं होगा की लौकी औषधि की तरह काम करती है|

लगभग 100 ग्राम लौकी में 15 कैलोरी होती है इसके अलावा 100 ग्राम लौकी में केवल 1 ग्राम वसा होती है और 96 प्रतिशत जलीय तत्व मौजूद होते हैं|

आमतौर पर हमें लौकी खाना अच्छा नहीं लगता बच्चों के सामने लौकी रखो तो वे प्लेट खिसका देते हैं| क्योंकि हमें उसका स्वाद पसंद नहीं आता हम यह इसलिए करते हैं क्योंकि हमें इसके फायदों के बारे में नहीं पता |

आइए जानते हैं लौकी जूस पीने के कुछ अद्भुत फायदे इसका इस्तेमाल करने से आप कई प्रकार की बीमारियों से दूर रह सकते हैं| साथ ही देखेंगे लौकी का जूस बनाने का तरीका और लेख के अंत में देखेंगे लौकी का जूस पीते समय किन बातों का ख़याल रखना चाहिए|

लौकी का जूस बनाने का तरीका | How to make Lauki Juice

लौकी के जूस के फायदे बताने से पहले मैं आपको बता दूं लौकी का जूस बनाया कैसे जाता है| कई लोगों को सवाल होता है की लौकी का जूस आखिर कैसे बनाएं इसे बनाना बहुत आसान होता है| इसके लिए आपको चाहिए  एक मीडियम साइज की लौकी उसे अच्छे से धो कर छील ले|

इसके बाद उसे कद्दूकस कर लें और उसमें कुछ पत्ते पुदीना के और कुछ पत्ते तुलसी के डाल कर या तो उसे ग्राइंड कर सकते हैं या फिर आप चाहे तो उसे सिलबट्टे पर पीस लें| लोकी को आप सूती कपड़े में डालकर उसका रस निकाल लें या फिर छलनी की सहायता से भी आप उसका रस निकाल सकते हैं|

उसमें से जितना रस निकले उतना ही पानी मिला ले और फिर उसमें हल्की सी काली मिर्च पाउडर डालकर उसका सेवन करें| लौकी के जूस का सेवन करने का सबसे बेहतर समय है की आप सुबह उठकर खाली पेट इसका सेवन करें|

लौकी जूस के फायदे: Health Benefits of Drinking Lauki Juice

लौकी खाने से वजन कम होता है: Bottle Gourd Juice Helps Lose Weight

वजन कम करने के लिए हम ना जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन शायद कम ही लोगों को पता है की लौकी खाने से वजन कम होता है| आपको जानकर शायद हैरानी हो लेकिन किसी और चीज की तुलना में लौकी ज्यादा तेजी से वजन कम करने में सहायता करती है|

लगभग 100 ग्राम लौकी में 12 से भी कम कैलरी होती है और क्योंकि यह फाइबर का अच्छा स्त्रोत है तो इसका सेवन करने से भूख भी कम लगती है| आप 2 से 3 महीने तक लगातार लौकी के जूस का सेवन करके देखें आपको बहुत फायदा होगा| यदि आपको लौकी का जूस पसंद नहीं है तो आप इसे उबालकर हल्का सा नमक छिड़क कर भी इसका सेवन कर सकते हैं|

यूरिन संबंधित समस्याओं के लिए उपयोगी है लौकी: Lauki is Good for Urine Problems

लौकी की तासीर ठंडी होती है और इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है| यदि किसी को टॉयलेट करते समय जलन महसूस होती है तो लौकी के जूस का सेवन करने से उन्हें राहत मिलेगी| इसके लिए आप रोजाना एक गिलास लोकी के रस का सेवन करें आपको बहुत आराम मिलेगा|

चेहरे पर नेचूरल ग्लो आता है लौकी खाने से: Glow on Face

नैचुरली लौकी मैं अच्छी मात्रा में पानी होता है| तो यदि हम इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं तो प्राकृतिक रूप से हमारे चेहरे की रंगत निखर जाती है और ग्लो आ जाता है|

इसके लिए आप इसके जूस का सेवन कर सकते हैं या फिर चाहे तो थोड़ी सी लौकी ले और उसे हथेली में मल कर अपने चेहरे की मसाज करें| या फिर लौकी का एक टुकरा ले और उससे चेहरे पर मसाज करें आपके चेहरे की रंगत निखारने लगेगी|

हाई बीपी को नियंत्रित करती है लौकी: Helps Control High Blood Pressure

आजकल बहुत बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर यानी के उच्च रक्तचाप से जूझ रहे हैं| लौकी का सेवन करने से इस समस्या को कम किया जा सकता है|

उच्च रक्तचाप यानि के हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में सही भोजन और समय पर लौकी के रस का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को नियंत्रित किया जा सकता है|

लौकी का सेवन करने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते: Lauki Juice is Good for Hair

आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण और मिलावटी खाने के दौर में  केवल 25 साल की उम्र में लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं|  यदि आप भी अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं तो आप रोजाना सुबह एक गिलास लौकी के रस का सेवन जरूर करें|

डायबिटीज के रोगी के लिए फायदेमंद है:

डायबिटीज के रोगियों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है|  रोजाना सुबह उठकर खाली पेट लौकी का जूस पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है| 

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है: Lauki Juice Improves Digestion

यदि आप पाचन क्रिया से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो लौकी का जूस आपके लिए बेहतरीन उपाय हैं| लौकी का जूस बहुत हल्का होता है और इसमें  कुछ ऐसी चीज मौजूद होती हैं जो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर रखने में मददगार होती है| 

जो लोग कब्ज की समस्या से रहे होते हैं उन्हें अपनी डाइट में फाइबर अच्छी मात्रा में खाना चाहिए| लौकी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है|

आपको रोजाना लौकी किसी न किसी रूप में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए| इसके अलावा कुकी के रस का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में भी राहत मिलती है क्योंकि यह नाचरोली एल्कलाइन होती है|

पोषक तत्वों से भरपूर है लौकी: Bottle Gourd is Full of Nutrients

लौकी में कई प्रकार के विटामिंस, प्रोटींस और लवण पाए जाते हैं|  खासकर विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक और मैग्नीशियम का  बहुत अच्छी स्त्रोत है लौकी| यह सभी पोषक तत्व हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं और शरीर में कई आवश्यकता की पूर्ति भी करते हैं| 

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है लौकी: Lauki Juice Helps Control Cholesterol

लोकी को अपनी डाइट में शामिल करना दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है| लौकी का नियमित रूप से सेवन करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है|

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाए तो दिल से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती है| इसीलिए यदि आपको कोलेस्ट्रॉल से संबंधित परेशानी है तो लौकी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें|

यही नहीं पीलिया और लीवर की सूजन से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है लौकी का जूस|

कुछ केसेस में लौकी खाने से नुकसान भी हो सकता है यदि लौकी का सेवन करने के बाद आपको दस्त, उल्टी और पेट में दर्द महसूस हो तो आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें| डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही आप इसका सेवन कर सकते हैं|

लौकी का जूस पीते समय कुछ बातों का रखिए ख्याल: Things To Keep in Mind when Drinking Lauki Juice

  • अगर लौकी का जूस कड़वा लग रहा है तो उसका सेवन ना करें कड़वी लौकी का जूस फायदा नहीं करता है बल्कि वह आपको नुकसान ही पहुंचाएगा|
  •  लौकी के जूस में किसी और सब्जी को ना मिलाएं| सिर्फ लौकी से बने जूस का ही सेवन करें| 
  • लौकी का जूस हमेशा ताजा यानी के fresh पीना चाहिए|  
  • लौकी का जूस आपको खाना खाने से पहले लेना चाहिए और अगर आप उसे खाना खाने के बाद ले रहे हैं तो  खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद इसका सेवन करें|
  •  दिन भर में आप दो से तीन बार तक लौकी का जूस ले सकते हैं|
  •  जिन लोगों को जुखाम या  सास संबंधित परेशानी रहती है उनको लौकी का सेवन कम करना चाहिए और अगर वह ले भी रहे हैं तो उसमें काली मिर्च और सोंठ डालकर पीना चाहिए|
  • गर्भवती महिलाओं को लौकी  के जूस का सेवन सावधानी से करना चाहिए| कड़वी लौकी के जूस का सेवन करने से  मिसकैरिज भी हो सकता है|


Also See Other Health Related Articles:
गर्मी में आम पना पिने के फायदे | Aam Pann Pine Ke Fayde
जानिए दही खाने के फायदे (TOP 10) Benefits of Curd
किशमिश को भिगो कर खाने के अद्भुत फायदे








Support & Visit my Official Website HealthDear




Posted from my blog with SteemPress : https://healthdear.com/lauki-juice-ke-fayde/
Sort:  

But the end of all things has drawn near. Therefore be sober-minded and be sober unto prayers.(1 Peter 4:7)

Question from the Bible, What is a Proof of God's Existence

Watch the Video below to know the Answer...
(Sorry for sending this comment. We are not looking for our self profit, our intentions is to preach the words of God in any means possible.)


Comment what you understand of our Youtube Video to receive our full votes. We have 30,000 #SteemPower. It's our little way to Thank you, our beloved friend.
Check our Discord Chat
Join our Official Community: https://steemit.com/created/hive-182074

Coin Marketplace

STEEM 0.30
TRX 0.12
JST 0.033
BTC 64092.96
ETH 3145.83
USDT 1.00
SBD 3.88