You are viewing a single comment's thread from:

RE: Expectations

in Steem For Pakistan3 days ago

आज कई दिन के बाद steemit पर आने का मौका मिला , आपकी पोस्ट पढ़ी , विलम्ब के लिए खेद हे, इसमें मुझे पहले से कोई शक नहीं हे की आप एक साहसी लेखक हे, और आप हर बार कोई नया विषय लेकर आती हैं , इस बार का विषय भी एक आम लेकिन बेहद सच्चा विषय हे , हम इन समस्याओं से जूझते हैं और फिर किसी से बहुत उम्मीदें रखते हैं। लेकिन हमें ये भी सोचना चाहिए की शायद उस इंसान की उतनी हैसियत, या स्थिति न हो की वो आपकी मदद कर इसको अपना हक़ नहीं समझना चाहिए। लेकिन किसी ने सच कहा हे की यदि आप किसी को न कहते हैं या उसकी मदद में संकोच करते हैं तो आपकी इज्जत उसी समय से कम होने लगती हे. लेकिन मेरा ये मानना हे की हमेशा स्पष्टवादिता अच्छी होती हे. बाद में बुरा बनने से पहले ही बुरा बनना बेहतर हे।

लेकिन यदि आप किसी की मदद कर सकते हैं तो अवश्य करें।
शुभकामनायें।

Sort:  
 3 days ago 

सबसे पहले तो धन्यवाद मेरी पोस्ट को पढ़ने और उसकी सराहना करने के लिए।
बिल्कुल सही कहा आपने,पहले ही बार ना कहने से आप कई प्रकार के धर्मसंकट से बच सकते हैं। क्योंकि कभी कभी हम मदद तो करना चाहते हैं लेकिन जितनी मदद की जरूरत सामने वाले को है उतना करना हमारी सामर्थ्य से बाहर है। तो होता यह है कि आपकी पिछली सभी मदद को व्यक्ति भूल जाता है और सिर्फ इस बार की ना याद रह जाती है। आजकल यही समय चल रहा है। यही विडम्बना है।

Coin Marketplace

STEEM 0.06
TRX 0.30
JST 0.054
BTC 72593.33
ETH 2173.25
USDT 1.00
SBD 0.49